बिहारशरीफ : छात्र जदयू नेता हत्याकांड में चार आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार

बिहारशरीफ : नालंदा के प्रदेश छात्र जदयू के महासचिव राकेश कुमार की हत्या के मामले में चार लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चार लोगों में दो दो नामजद अभियुक्त भी हैं. उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को पकड़ने […]

बिहारशरीफ : नालंदा के प्रदेश छात्र जदयू के महासचिव राकेश कुमार की हत्या के मामले में चार लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चार लोगों में दो दो नामजद अभियुक्त भी हैं. उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गयी थी.

टीम ने सबसे पहले पूछताछ के लिए अभियुक्तों के परिजनों को हिरासत में लिया. इस दौरान परिजनों ने बताया कि हत्या के बाद चार लोग कोलकाता के हावड़ा चले गये हैं. एसपी ने बताया कि इसके बाद टीम को हावड़ा भेजा गया और वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार को पकड़ लिया गया. गौरतलब है कि छात्र नेता की अपहरण के बाद हत्या करने के मामले में कुल चार लोगों को नामजद कर हरनौत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

नामजद अभियुक्तों में घटना के मास्टरमाइंड दिवाकर कुमार एवं इनके सहयोगी मनीष कुमार, चंदन कुमार एवं दीपक कुमार शामिल हैं. ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि अपहरण एवं हत्या के अगले दिन के बाद से दिवाकर एवं मनीष फरार चल रहे थे. इसलिए गिरफ्तार दो नामजद अभियुक्तों में से शायद दिवाकर एवं मनीष या फिर दीपक हावड़ा में नालंदा पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने फिलहाल घटना के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है. ग्रामीणों की मानें तो हत्या की मूल वजह में राकेश की रंगीन मिजाजी और कई महिलाओं से अवैध संबंध बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >