विषाक्त भोजन से दो भाइयों व एक बहन की मौत

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में मंगलवार की सुबह विषाक्त भोजन खाने से दो भाइयों व एक बहन की मौत हो गयी़ सूत्रों के अनुसार, तीनों बच्चे पिता छोटे यादव के साथ सुबह खाना खाया था, लेकिन कुछ देर बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चे उलटी करने लगे और […]

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में मंगलवार की सुबह विषाक्त भोजन खाने से दो भाइयों व एक बहन की मौत हो गयी़ सूत्रों के अनुसार, तीनों बच्चे पिता छोटे यादव के साथ सुबह खाना खाया था, लेकिन कुछ देर बाद एक-एक कर बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बच्चे उलटी करने लगे और दस्त होने लगा. आनन- फानन में ग्रामीणों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस दौरान छोटे यादव के छह वर्षीया पुत्री निशा कुमारी एवं पांच वर्षीय पुत्र शंकर कुमार की मौत हो गयी. इसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती छोटे यादव के सबसे बड़े पुत्र नौ वर्षीया रोशन कुमार को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

लेकिन, रास्ते में उसकी भी मौत हो गयी. इस मामले में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों ने गांव की दुकान से खरीद कर मोदक खाया था. वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का है. इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ सदर बीडीओ अंजन दत्ता, सदर सीओ सुनील कुमार वर्मा, दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल, बिहार थानाध्यक्ष आरके मजूमदार सदर अस्पताल पहुंचे और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम कक्ष में भेजा.

घटना के आधा घंटा बाद गोलापुर के दर्जनों ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में बिना पोस्टमार्टम कराये शवों को लेकर चले गये और बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग को गोलापुर गांव के पास जाम कर दिया. सड़क पर शवों को रख कर हंगामा भी किया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर कई पदाधिकारी पहुंचे और मामले को शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया.

दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में हुई घटना
मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने जाम की सड़क
फूड सैंपल जमा करने का निर्देश : डीएम
डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर को फूड सैंपल एकत्रित कर उसे जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया है. पोस्टमार्टम एवं फूड इंस्पेक्टर का रिपोर्ट पर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20- 20 हजार रुपये का अनुग्रह राशि उपलब्ध करायी गयी है.
गांव में पसरा सन्न्नाटा, कई घरों ने नहीं जले चूल्हे : एक साथ तीन बच्चों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों के विलाप से ग्रामीणों की आंखें नम हो गयीं. ग्रामीणों का कहना था कि भगवान ऐसा दिन किसी को नहीं दिखाये. गांव के कई घरों में मंगलवार की शाम में चूल्हे नहीं जले. लोगों ने बताया कि एक साथ तीन बच्चों की मौत ने परिवार को तोड़ दिया है. पिता झरझरी वाहन चला कर परिवार चलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >