हाईटेक व पेपरलेस होंगे नालंदा के सभी डाकघर

नालंदा के डाकघरों को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से जोड़ा जायेगा ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए हर तरह की चल रही तैयारी बिहारशरीफ : डाक विभाग डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आइटी मॉर्डनाइजेशन के माध्यम से अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है. डाक विभाग डाकघर को हाईटेक व पेपरलेस बनाने की मुहिम में […]

नालंदा के डाकघरों को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से जोड़ा जायेगा

ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए हर तरह की चल रही तैयारी
बिहारशरीफ : डाक विभाग डिजिटल इंडिया अभियान के तहत आइटी मॉर्डनाइजेशन के माध्यम से अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है. डाक विभाग डाकघर को हाईटेक व पेपरलेस बनाने की मुहिम में जुट गया है. इसी क्रम में फेज दो के तहत नालंदा के डाकघरों को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. डाक अधीक्षक शंभू सिंह ने बताया कि पेपरलेस कार्य करने वाले विभाग बन जायेगा. मेल ऑपरेशन, वित्त, लेखा, एचआर और पे रोल जैसे तमाम कार्य कोर सिस्टम इंटीग्रेटर के माध्यम से होंगे. विभाग के सभी कागजात, कर्मचारियों की उपस्थिति, पर्सनल डाटा, सर्विस बुक, कर्मचारियों की छुट्टी आदि कार्य ऑनलाइन हो जायेंगे.
कर्मचारियों के सभी कार्यों की प्रगति विभाग के वरीय अधिकारी ऑन लाइन देख सकेंगे. सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर आशीष कुमार ने बताया कि कोर सिस्टम एप्लिकेशन में सभी कार्य कोडिंग सिस्टम प्रणाली पर आधारित होंगे. यह कमांड आधारित होगा. इससे कर्मचारियों के कार्य करने की क्षमता व दक्षता में वृद्धि होगी. यह सिस्टम कर्मचारी आंकड़ों का एक संग्रह बनाये रखेगा. उन्होंने बताया कि दूसरे फेज के तहत जिले के डाकघरों को कोर सिस्टम इंटीग्रेटर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >