छुट्टी में अपने घर आये एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के बसवन बिगहा गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान दौरान अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी सुदय यादव के रूप में की गयी है. वह एयरफोर्स में टेक्नीशियन थे और […]

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के बसवन बिगहा गांव में गुरुवार की रात अपराधियों ने एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान दौरान अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी सुदय यादव के रूप में की गयी है. वह एयरफोर्स में टेक्नीशियन थे और तीन दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर आये थे. जानकारी के अनुसार बसवन बिगहा निवासी अरविंद यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर भोला यादव से छह लाख रुपये लिये थे. रुपये देते समय गांव के ही वीरमणि समेत दो-तीन लोगों को गवाह बनाया गया था. तीन साल बीत जाने के बाद जब भोला यादव को नौकरी नहीं

मिली तो वह
छुट्टी में अपने…
अरविंद पर रुपये वापस के लिए दबाव बनाने लगा. इसके बाद अरविंद ने पंचायती बुलायी थी. उसमें पंचों ने गवाहों को सुनने के बाद अरविंद को एक माह के अंदर रुपये वापस देने का फरमान सुनाया था. यह फरमान उसे नागवार गुजरा था. इसी खुन्नस में अरविंद ने रात में लाल बहादुर समेत कई साथियों के साथ पहले जमकर शराब पी थी. इसके बाद गवाहों की हत्या के इरादे से सबसे पहले प्रमुख गवाह वीरमणि के घर पर पहुंचा और वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनकर वीरमणि के भाई सुदय (मृतक) घर से बाहर निकले तो उन्हें गोली लग गयी. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने सुदय को पटना रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इसके बाद बिहार थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष आरके मजूमदार ने बताया कि दाह-संस्कार में परिजनों के चले जाने के कारण फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है. घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
नौ हिरासत में, गांव में कैंप कर रही पुलिस
एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि घटना के बाद बसवन बिगहा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है. इस मामले में शक के आधार पर नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हत्याकांड के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जांच बाधित होने के भय से घटना में संलिप्तता को लेकर अपराधियों के नामों को उजागर नहीं किया गया है. हत्याकांड में संलिप्त रहे अपराधी जल्द ही िगरफ्तार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >