बिहारशरीफ : प्रेमी युगल ने गुरुवार को सल्फास की तीन से चार गोलियां एक साथ खा ली. इससे दोनों की हालत बिगड़ गयी. भागन बिगहा ओपी क्षेत्र की भागन बिगहा रेलवे क्रॉसिंग के पास घटना घटी. प्रेमी युगल फतुहा के हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रेमी जोड़े भटकते हुए आये और रेलवे क्रॉसिंग पुल से करीब दो सौ गज की दूरी पर एक खेत में जाकर कुछ देर तक बैठे रहे. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बातचीत करने में व्यस्त हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों शायद घर से भाग गये थे और दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों के हाव भाव से ऐसा लग रहा था कि दोनों के घरवाले प्रेमी युगल के रिश्ते से नाराज थे और शादी कराने के मूड में नहीं थे. इधर, सूचना पाकर दलबल के साथ भागन बिगहा ओपी प्रभारी आलोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास की लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां के डॉक्टरों ने प्रेमी युगल को पटना रेफर कर दिया.
प्रेमी-प्रेमिका ने खायी सल्फास की गोली, हालत बिगड़ी
बिहारशरीफ : प्रेमी युगल ने गुरुवार को सल्फास की तीन से चार गोलियां एक साथ खा ली. इससे दोनों की हालत बिगड़ गयी. भागन बिगहा ओपी क्षेत्र की भागन बिगहा रेलवे क्रॉसिंग के पास घटना घटी. प्रेमी युगल फतुहा के हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रेमी जोड़े भटकते हुए आये और रेलवे क्रॉसिंग पुल से […]
