एकंगरसराय (नालंदा) : तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में पहले से चले आ रहे भूमि विवाद में युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया, जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
केशोपुर गांव निवासी प्रमोद पांडेय एवं रोशन पांडेय के बीच आम गैरमजरूआ जमीन पर दखल को लेकर पूर्व से ही लड़ाई चल रही थी. बुधवार की रात इस विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी की घटना में मनीष पांडेय को गोली पेट में लगी. गंभीर स्थित में पटना रेफर किया गया है. इस संबंध में घायल मनीष के पिता प्रमोद पांडेय ने बताया कि दयानंद पांडेय के पुत्र रोशन पांडेय ने बुधवार की रात पांच साथियों के साथ आया और उनके बेटे को गोली मार दी. इस मामले में कई को नामजद किया गया है. तेल्हाड़ा के थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
