राजगीर : मलमास मेले में कृषि मेला सह ग्रामश्री मंडप में शिक्षा स्टॉल का शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टॉल पर बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही शिक्षा योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं.
राजगीर में शीघ्र खुलेगा डिग्री कॉलेज : िशक्षा मंत्री
राजगीर : मलमास मेले में कृषि मेला सह ग्रामश्री मंडप में शिक्षा स्टॉल का शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टॉल पर बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही शिक्षा योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. प्राथमिक शिक्षा […]

सरकारी विद्यालयों में बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारे लिए चुनौती है. सरकारी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा लेते हैं. इस कारण सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में एकरूपता लाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सूबे में 19000 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मामला लंबित है. जैसे ही उस पर निबटारा होगा उसके बाद तेजी से बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी. मंत्री ने विधायक रवि ज्योति कुमार के उठाये गये राजगीर डिग्री कॉलेज इस पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा कि राजगीर में डिग्री कॉलेज का जल्द उद्घाटन हो ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े.
वहीं, विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को पूरे भारत में स्थापित करने का काम किया है. जदयू नेता वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी जी के विचारों पर चल कर बिहार के विकास कर रहे हैं. इस मौके पर डीईओ रामसागर सिंह, डीपीओ दिनेश्वर मिश्र, शंकर प्रिय, एडीपीसी जितेंद्र पासवान, बीईओ रघुनंदन चौधरी, अनीता गहलौत, मीरा कुमारी, सुबेंद्र राजवंशी, बिरजु राजवंशी, श्रवण यादव, पंकज यादव, उमेश रजक, कुमार महेश प्रसाद सिंह गहलौत, प्रियरंजन मोदी, कुश यादव आदि मौजूद थे.