बिहारशरीफ में पटाखे की फैक्टरी में बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत, सड़क पर उतरीं महिलाएं

बिहारशरीफ (नालंदा ) : सोहसराय थाना क्षेत्र का खासगंज मोहल्ला एक पटाखे की फैक्टरी बम विस्फोट से दहल गया. खासगंज मोहल्ले के मोहम्मद सरफराज के मकान में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे बम विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित महिलाएं शुक्रवार को सड़क पर उतर कर जाम […]

बिहारशरीफ (नालंदा ) : सोहसराय थाना क्षेत्र का खासगंज मोहल्ला एक पटाखे की फैक्टरी बम विस्फोट से दहल गया. खासगंज मोहल्ले के मोहम्मद सरफराज के मकान में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे बम विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित महिलाएं शुक्रवार को सड़क पर उतर कर जाम कर दिया है. वहीं, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. साथ ही जांच के लिए फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया है. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि मो सरफराज उक्त मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है और पटाखा एवं बम बनाने का काम करता है. इस घटना में एक युवक मुन्ना पांडेय की मौत हो गयी, जबकि करीब दर्जन भर लोग घायल हुए है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट के बाद मकान में लगी आग को बुझाया जा रहा है. राहत एवम बचाव कार्य चल रहा है. घटना की सूचना पाकर कई वरीय पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे. घटना की तहकीकात की जा रही है. इधर, घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >