बिहार : नालंदा में आग में झुलसकर मां, बेटी की मौत

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के चेरो गांव के एक घर में आज आग लगने से एक मां और उनकी एक पुत्री की झुलसकर मौत हो गयी. चेरो पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों में धनंजय कुमार की पत्नी सुलेखा कुमारी और उनकी 8 माह की बच्ची शामिल हैं. राकेश कुमार […]

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के चेरो गांव के एक घर में आज आग लगने से एक मां और उनकी एक पुत्री की झुलसकर मौत हो गयी. चेरो पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों में धनंजय कुमार की पत्नी सुलेखा कुमारी और उनकी 8 माह की बच्ची शामिल हैं.

राकेश कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. राकेश ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा के सदर अस्पताल भेजने के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >