नशे में युवक ने सिपाही से की हाथापाई, प्राथमिकी

हिलसा (नालंदा) : हिलसा शहर के बरुण तल चौराहे पर मंगलवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था. इस दौरान एक सिपाही आया, जिसके साथ उसने हाथापाई कर दी. मंगलवार की दोपहर में हिलसा शहर के बरुण तल चौराहा के पास शराब के नशे में धुत एक युवक आया […]

हिलसा (नालंदा) : हिलसा शहर के बरुण तल चौराहे पर मंगलवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था. इस दौरान एक सिपाही आया, जिसके साथ उसने हाथापाई कर दी. मंगलवार की दोपहर में हिलसा शहर के बरुण तल चौराहा के पास शराब के नशे में धुत एक युवक आया और हंगामा करने लगा. ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने शराबी युवक को पकड़ना चाहा तो उसने हाथापाई की.

सिपाही ने उसे पकड़ लिया और थाना पहुंचाया. मेडिकल जांच में युवक के शराब पीने की पुष्टि हुई है. शराबी युवक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के परबलपुर गांव निवासी पिंटू मिश्रा के पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष आरके झा ने बताया की उत्पाद अधिनियम के तहत हिलसा थाने में राकेश मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >