राज्यपाल ने विश्व शांति स्तूप के किये दर्शन

भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की सुबह से ही रोपवे व विश्व शांति स्तूप पर थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था राजगीर (नालंदा) : सूबे के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने परिवार के साथ राजगीर भ्रमण पर रविवार की सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से रत्नागिरि पर्वत पर बने हेलीपैड पर उतरे. राज्यपाल ने अपने परिवार के साथ विश्व को […]

भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की
सुबह से ही रोपवे व विश्व शांति स्तूप पर थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राजगीर (नालंदा) : सूबे के राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने परिवार के साथ राजगीर भ्रमण पर रविवार की सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से रत्नागिरि पर्वत पर बने हेलीपैड पर उतरे. राज्यपाल ने अपने परिवार के साथ विश्व को शांति का संदेश देने वाले विश्व शांति स्तूप के दर्शन किये. राज्यपाल एवं उनके परिवार के सदस्यों ने विश्व शांति स्तूप में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की.
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम व एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने राज्यपाल महोदय का रत्नागिरि पर्वत पर स्वागत किया. राज्यपाल ने रत्नागिरि पर्वत से ही भगवान बुद्ध के प्रिय स्थल गृद्धकूट पर्वत को देखा और प्रकृति की मनोरम छटा का आनंद उठाया. राज्यपाल 45 मिनट वहां रहने के बाद हेलीकॉप्टर से सीधे जापानी मंदिर के पास हॉकी मैदान में उतरे. वहां से राज्यपाल व उनके परिजनों ने सर्किट हाउस जाकर कुछ देर विश्राम किया. दोपहर बाद 1:45 बजे राज्यपाल अपने परिवार के साथ भगवान बुद्ध के प्रिय स्थल वेणुवन पहुंचे.
उन्होंने वहां जाकर भगवान बुद्ध को नमन किया. उनके परिवार के लोगों ने वेणुवन तालाब की मछलियों को दाना भी खिलाया. भगवान बुद्ध ने इस वेणुवन में कई बार वर्षावास किया थे. इस कारण बौद्ध धर्म में वेणुवन का काफी महत्व माना जाता है. यहां आकर लोगों को एक अजब-सा सुकून मिलता है. राज्यपाल इससे पहले 18 जनवरी को अपने परिवार के साथ आये थे और वेणुवन का दीदार किया था. राज्यपाल ने 15 मिनट से अधिक का समय यहां पर बिताया. उसके बाद दो बजे वे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए अपने परिवार के साथ रवाना हो गये. राज्यपाल के आगमन को लेकर सुबह से ही रोपवे व विश्व शांति स्तूप पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. शहर के चौक-चौराहे पर भी पुलिस के जवान डटे दिखे. इससे पहले राज्यपाल तीन बार राजगीर आ चुके हैं. राज्यपाल को राजगीर की प्रकृति की वादियां खूब भाने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >