जिले में 421 किलोमीटर लंबी होगी मानव शृंखला

64 किलोमीटर मुख्य मार्ग व 357 किलोमीटर उपमार्ग तैयारी को लेकर कन्वेंशन हॉल में बैठक आज बारह बजे दिन से12:30 बजे के बीच मानव शृंखला बनायी जायेगी बिहारशरीफ : बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर 21 जनवरी को मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसकी तैयारी में जिला प्रशासन की टीम जुट गयी है. जिले में […]

64 किलोमीटर मुख्य मार्ग व 357 किलोमीटर उपमार्ग

तैयारी को लेकर कन्वेंशन हॉल में बैठक आज
बारह बजे दिन से12:30 बजे के बीच मानव शृंखला बनायी जायेगी
बिहारशरीफ : बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर 21 जनवरी को मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसकी तैयारी में जिला प्रशासन की टीम जुट गयी है. जिले में 421 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बननी है. इसमें 64 किलोमीटर मुख्य मार्ग व 357 किलोमीटर उपमार्ग में मानव शृंखला बनाये जायेंगे. वैसे कहा जा रहा है कि मानव शृंखला किसी दल का कार्यक्रम नहीं है. यह बिहार के आम नागरिकों का कार्यक्रम है. मानव शृंखला के लिए किसी दल विशेष का झंडा, तोरणद्वार आदि का प्रयोग नहीं होगा.
उक्त तिथि को दिन के बारह बजे दिन से12:30 बजे के बीच मानव शृंखला बनायी जायेगी. इसके लिये सभी प्रतिभागी 11:45 में निर्धारित स्थल पर उपस्थित हो जायेंगे. सड़क के एक ओर कतारबद्ध होकर 30 मिनट तक एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े रहेंगे. खास बात यह है कि मानव शृंखला में एक से लेकर पांच वर्ग के बच्चों को नहीं शामिल किये जाने का आदेश है. इसके ऊपर के बच्चे भाग लेंगे. यह भी कहा गया है कि बच्चों की भागीदारी के लिये बाध्यकारी आदेश नहीं निर्गत किये जायेंगे. मानव शृंखला की तैयारी को लेकर गुरुवार को राजगीर के कन्वेंशन हॉल में बैठक आयोजित की गयी है. इसमें जिले के सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है.
शहर के लिए स्थल का निर्धारण
शहर के लिये स्थल का निर्धारण किया जा रहा है. संभावना है कि शहर के मुख्य मार्ग से लेकर उपमार्ग में मानव शृंखला बनाये जायेंगे. इसमें एनएच तो होगा इसके साथ ही शहर के अंदर मामू भगीना से लेकर अस्पताल मोड़, अस्प्ताल मोड़ से लेकर भैंसासुर तक, अस्पताल चौक से लेकर लक्ष्मी पेट्रेाल पंप तक,भैंसासुर से लेकर एसएस बालिका स्कूल तक, देवीसराय से लेकर भरावपर तक,भरावपर से लेकर नालंदा महिला कॉलेज तक, नालंदा महिला कॉलेज से लेकर पुलपर तक, पुलपर से लेकर कुमार सिनेमा तक, पुलपर से बीचली खंदकपर तक, सकुनत चौराहा से लेकर महलपर, महलपर से सालुगंज मोड़, सालूगंज मोड़ से अखाड़ा तक, अखाड़ा मोड़ से नदी मोड़, सोगरा कॉलेज से नदी मोड़,लक्ष्मी पेट्रोल पंप से भरावपर तक, अस्पताल चौक से एतवारी बाजार तक, सोहसराय से सहोखर बाइपास तक, भैंसासुर से कुमार सिनेमा तक, टेलीफोन एक्सचेंज से पोस्ट ऑफिस तक, नालंदा कॉलेज मोड़ से कुमार सिनेमा तक, रहुइ मोड़ से लोहगानी तक हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >