बिहार : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौत, दो अन्य घायल

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के सिलाव थाना अंतर्गत उच्च विद्यालय के समीप घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी एक टैंक लारी में दो मोटरसाइकिलों के आज शाम बारी-बारी से टकरा जाने से उन पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सिलाव […]

बिहारशरीफ : बिहार के नालंदा जिला के सिलाव थाना अंतर्गत उच्च विद्यालय के समीप घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़ी एक टैंक लारी में दो मोटरसाइकिलों के आज शाम बारी-बारी से टकरा जाने से उन पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

सिलाव थाने के दारोगा अशोक पांडेय ने बताया कि मृतकों में अस्थामा बाजार निवासी सोनू कुमार और बीरु कुमार शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल श्रृंगारहाट के लल्लू कुमार और केसरी बिगहा के सल्लू कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पांडेय ने बताया कि ये लोग राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत चौकीदार कमलेश यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल होने राजगीर अनुमंडल के छबीलापुर गांव जा रहे थे. चौकीदार कमलेश यादव की गत दिनों हत्या हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >