बिहारशरीफ : नालंदा में मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला दिखा. सुबह देर तक कुहासा छाया रहा और पछुआ हवा की रफ्तार से लोग परेशान दिखे. दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, मगर सूर्य की तेज काफी धीमी रही. शाम होते-होते फिर पछुआ हवा तेज होने के कारण लोग ठिठुरते रहे. ठंडी हवा की वजह […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : नालंदा में मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला दिखा. सुबह देर तक कुहासा छाया रहा और पछुआ हवा की रफ्तार से लोग परेशान दिखे. दिन चढ़ने के साथ धूप निकली, मगर सूर्य की तेज काफी धीमी रही. शाम होते-होते फिर पछुआ हवा तेज होने के कारण लोग ठिठुरते रहे. ठंडी हवा की वजह से ठिठुरन महसूस की गयी. ठंड के कारण पारा गिर गया है.
मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था. इस तरह से देखें तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है. जिलेवासियों को कुहरे के साथ कनकनी का भी सामना करना पड़ रहा है.
कुहरे और पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. कनकनी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए. लोग दिन भर धूप के लिए तरसते रहे. ठंड से बचने के लिए लोग घर के दरवाजे व खिड़की बंद कर कमरे में दुबके रहे. कुहासा व कनकनी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई. पीठ पर स्कूल का बसता लिए बच्चे स्कूल जाते दिखे. ठंड व कनकनी से बचने के लिए लोग दीवार की आड़ में अलाव जलाकर तापते दिखे.
गरीब व असहाय लोगों की सहायता का निर्देश : बढ़ते ठंड को देखते हुए डीएम त्यागराजन एसएम ने जिले के गरीब व असहाय लोगों को सहायता करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. नगर आयुक्त बिहारशरीफ, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद हिलसा, इस्लामपुर, सिलाव एवं राजगीर, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रैन बसेरों एवं अस्थायी शरण स्थलों को चिह्निंत कर ठंड से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करें.
जिले में चयनित प्रमुख जगहों पर अलाव की भी व्यवस्था करने को कहा गया है. तापमान गिरने पर रैन बसेरों, मुसाफिर खाना, रिक्शा एवं टमटम पड़ाव, चौराहा एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने का निर्देश दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके.
बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया फेर बदल
गरीब व असहाय लोगों को मदद करने को अधिकारियों से कहा गया
स्कूलों के समय में बदलाव
ठंड को देखते हुए डीएम त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के समय में परिवर्तन करने का आदेश दिया है. अब सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे. इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारियों को दिया है.