रॉथमेंस क्रिकेट टीम ने आर्यन क्लब को हराया

स्कॉर्पियन टीम ने सोगरा जूनियर पर जीत दर्ज की बिहारशरीफ : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा द्वारा आयोजित बीएन झा क्रिकेट लीग 2017-18 में मंगलवार को रॉथमेंस क्रिकेट क्लब की टक्कर आर्यण क्लब राजगीर से हुई. रॉथमेंस क्लब के लिए बेहतरीन बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रनों का […]

स्कॉर्पियन टीम ने सोगरा जूनियर पर जीत दर्ज की

बिहारशरीफ : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा द्वारा आयोजित बीएन झा क्रिकेट लीग 2017-18 में मंगलवार को रॉथमेंस क्रिकेट क्लब की टक्कर आर्यण क्लब राजगीर से हुई.
रॉथमेंस क्लब के लिए बेहतरीन बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इस विशाल स्कोर का पीछा करने में आर्यन क्लब राजगीर की टीम मात्र 21.4 ओवरों में ही 137 रन बनाकर धराशायी हो गयी रॉथमेंस क्रिकेट क्लब ने 56 रनों से यह मैच जीत ली. इधर सोगरा कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट मैच में स्कॉर्पियन टीम ने सोगरा जूनियर टीम को 27 रनों से पराजित किया. स्कॉर्पियन टीम के बल्लेबाजों ने 22.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 140 रन बनायी.
इसके जवाब में खेलने उतरी सोगरा जूनियर की टीम 21.2 ओवरों में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मैच में अंपायर की भूमिका प्रेम कुमार सिन्हा, फैसला खालिद, परबेज मुस्तफा तथा सोनू अभि ने निभायी.
पंचाने नदी की खुदाई के साथ बनेगा पर्यटन स्थल : श्रवण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >