सर! रवि राह चलते छेड़खानी व अश्लील छींटाकशी करता है

बिहारशरीफ : सुबह के 10 बजे थे. कोचिंग जा रही एक नाबालिग छात्रा कोचिंग सेंटर नहीं पहुंच कर सीधे रहुई थाने आ गयी. थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी आपबीती सुनायी. छात्रा ने रोते-रोते कहा कि सर रवि ने जीना मुहाल कर दिया है. राह चहते छेड़खानी करता है. अश्लील फब्तियां भी कसता है. स्कूल व कोचिंग […]

बिहारशरीफ : सुबह के 10 बजे थे. कोचिंग जा रही एक नाबालिग छात्रा कोचिंग सेंटर नहीं पहुंच कर सीधे रहुई थाने आ गयी. थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी आपबीती सुनायी. छात्रा ने रोते-रोते कहा कि सर रवि ने जीना मुहाल कर दिया है. राह चहते छेड़खानी करता है. अश्लील फब्तियां भी कसता है. स्कूल व कोचिंग जाने में परेशानी होती है.

गांव में हमारी बदनामी हो रही है. हमें उससे बचा लीजिए. मामला रहुई थाने से जुड़ा है. लड़की की पूरी बात सुनकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने आरोपित के संबंध में लिखित शिकायत थाने में देने की बात कही. छात्रा द्वारा लिखित शिकायत भी की गयी. कांड के दर्ज हुए 10 घंटे से अधिक होने को हैं. अभी तक आरोपित पुलिस की पहुंच से दूर है.

थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देख रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि मामला जो भी हो, पुलिस को चाहिए कि आरोपित की गिरफ्तारी इस मामले में अवश्य हो. इधर, कांड दर्ज किये जाने के बाद पीड़िता डरी-सहमी है. उसे भय है कि आरोपित किसी तरह की कुछ और वारदात को अंजाम न दे दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >