इस्लामपुर (नालंदा) : बालू-गिट्टी के प्रदेश में व्यापक संकट को लेकर मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ ने मंगलवार को स्थानीय नगर के कोइरी टोला स्थित लोहिया भवन में युवा कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव ने की. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
इस्लामपुर (नालंदा) : बालू-गिट्टी के प्रदेश में व्यापक संकट को लेकर मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल युवा प्रकोष्ठ ने मंगलवार को स्थानीय नगर के कोइरी टोला स्थित लोहिया भवन में युवा कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव ने की. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा राजद अध्यक्ष ने राज्य सरकार की गलत नीतियों एवं तानाशाही रवैये के कारण सूबे में बालू-गिट्टी का संकट बढ़ा है.
इससे मजदूर, गरीबों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है. सरकारी अधिकारी सरकार में पदासीन नेताओं को गलत सूचना देकर प्रदेश को बालू, गिट्टी संकट से जूझने को छोड़ दिया है. प्रदेश में नवनिर्माण पर अघोषित रोक लग गयी है.
प्रखंड राजद उपाध्यक्ष शिवशंकर कुमार यादव ने बालू-गिट्टी के संकट एवं नया नियमावली से गरीब लोग काफी प्रभावित हैं. बैठक में संजीव कुमार, जगत चौधरी, उत्तम कुमार, मंटू कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.