हिलसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव में गुरुवार को शिवजी प्रसाद व उनके सगे भाई अरुण कुमार के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. इस दौरान शिवजी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया,जहां पर शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद दोनों गुटों के बीच तनाव बना हुआ है.
भूमि विवाद में मारपीट, एक की मौत
हिलसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव में गुरुवार को शिवजी प्रसाद व उनके सगे भाई अरुण कुमार के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई. इस दौरान शिवजी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया,जहां पर शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उसकी […]

घटना की पुष्टि करते हुए हिलसा के थानाध्यक्ष रतन किशोर झा ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा चार व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है .नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है.