खड्डी लोदीपुर सब सेंटर पाया गया बंद, कार्रवाई

अस्पताल में तैनात कर्मियों का वेतन बंद बिहारशरीफ : जिले में अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने की दिशा में इन दिनों अस्पतालों की औचक जांच की जा रही है.ड्यूटी से बिना सूचना के गायब रहने वाले डॉक्टरों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है. चिह्नित […]

अस्पताल में तैनात कर्मियों का वेतन बंद

बिहारशरीफ : जिले में अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने की दिशा में इन दिनों अस्पतालों की औचक जांच की जा रही है.ड्यूटी से बिना सूचना के गायब रहने वाले डॉक्टरों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है. चिह्नित होने वाले लोगों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. साथ व्यवस्था में त्रुटि पाये जाने पर संबंधित अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने का टास्क दिया जा रहा है. इसी कड़ी में शनिवार में सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने जिले के एकंगरसराय पीएचसी क तहत संचालित खड्डी लोदीपुर सब सेंटर पहुंचे.सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह जब खड्डी लोदीपुर सब सेंटर पहुंचे तो केंद्र को पूरी तरह से बंद पाया. इस मामले को उन्होंने अति गंभीरता से लिया.
सीएस डॉ सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित सभी स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन व मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी है. साथ ही, संबंधित एएनएम से इस संबंध में जवाब तलब भी किया है. संबंधित कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि स्पष्टीकरण का जवाब शीघ्र दें. यदि शोकॉज का जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी. बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहना कार्य में पूरी तरह से लापरवाही का घोतक है. उन्होंने कहा कि एेसे लोगों पर हर हाल में कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कार्यों में लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
समय पर कर्मियों की उपस्थति करें सुनिश्चित : सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने एकंगरसराय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि पीएचसी से लेकर सब सेंटरों तक डॉक्टरों से लेकर कर्मियों तक की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करें.
चार दिनों में पांच अस्पतालों की जांच
सिविल सर्जन डॉ सिंह ने पिछले चार दिनों के दौरान जिले के पांच अस्पतालों का निरीक्षण कर चुके हैं. इस दौरान इस्लामपुर पीएचसी, एकंगरसराय पीएचसी, नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गिरियक पीएचसी व खड्डी लोदीपुर सब सेंटर की जांच पड़ताल की है.
इन अस्पतालों की जांच में सीएस डॉ सिंह ने कई त्रुटियां पायी है. इन त्रुटियों को सुधार लाने की हिदायत संबंधित पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दी गयी है. चार दिनों के दौरान आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी कार्रवाई की जद में आ गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >