हिलसा : चार दिनों पूर्व हिलसा में हुए दिनदहाड़े गौरीशंकर प्रसाद सिंह हत्याकांड के आरोपित पिता पुत्र ने सोमवार को हिलसा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. विदित हो की चार दिन पूर्व सात दिसंबर को करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी गौरीशंकर प्रसाद सिंह (60 वर्ष) हिलसा कोर्ट से अपने पोते के साथ […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हिलसा : चार दिनों पूर्व हिलसा में हुए दिनदहाड़े गौरीशंकर प्रसाद सिंह हत्याकांड के आरोपित पिता पुत्र ने सोमवार को हिलसा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. विदित हो की चार दिन पूर्व सात दिसंबर को करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी गौरीशंकर प्रसाद सिंह (60 वर्ष) हिलसा कोर्ट से अपने पोते के साथ बाइक से घर जा रहे थे तभी लोहंडा बाजार के पास वाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था.
जहां मृतक के पुत्र मनोज कुमार के फर्दव्यान पर हिलसा थाना में गांव के ही राजेश कुमार उर्फ गुड्डू, सुरेन्द्र प्रसाद तथा शैलेन्द्र कुमार उर्फ मन्नू को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था. घटना के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले लगातार छापामारी करने में जुटी थी. पुलिस के दबाव के कारण आरोपी सुरेन्द्र प्रसाद एवं इनके पुत्र राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ने सोमवार को हिलसा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार उर्फ मन्नू अभी भी फरार हैं.
क्या था पूरा मामला : मृतक गौरीशंकर प्रसाद सिंह का गांव के ही सुरेन्द्र प्रसाद एवं शैलेन्द्र कुमार उर्फ मन्नू के साथ वर्षों पूर्व से जमीन का विवाद चला आ रहा था. बीते साल भी जमीन विवाद में गौरी शंकर प्रसाद सिंह को गोली लगी थी, जिसमें करायपरसुराय थाना में दो लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. मामला हिलसा कोर्ट में चल रहा था. इधर दोनों पक्ष के विवाद को सुलह की बात चल रही थी. मृतक के पुत्र मनोज कुमार के किये गये प्राथमिकी दर्ज में बताया है की सात दिसंबर को अभियुक्त गण विवाद को सुलह कराने के लिए फोन कर हिलसा कोर्ट में बुलाया था और आने पर सुलह के नाम पर टाल मटोल कर रहा था. कोर्ट का समय खत्म होते देख वह अपने तीन पोते के साथ बाइक से घर लौट रहे थे .
की अभियुक्तों ने योजनाबद्ध तरीका से हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग में स्थित लोहंडा बाजार के पास गोलीमारकर हत्या कर दिया था.