ब्यूटी पार्लर संचालित कर स्वावलंबी होंगी महिलाएं

जिला अल्पसंख्यक विभाग ने 66 लाख रुपये का लोन किया स्वीकृत कैंप में 38 लाभार्थियों का कराया गया एग्रीमेंट बिहारशरीफ : सभी को रोजगारपरक बनाकर ही समाज को विकसित किया जा सकता है. खासकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर पूरे घर को खुशहाल बनाया जा सकता है. यह बातें अल्पसंख्यक वित्त निगम के अधिकारी एसी मिश्रा […]

जिला अल्पसंख्यक विभाग ने 66 लाख रुपये का लोन किया स्वीकृत

कैंप में 38 लाभार्थियों का कराया गया एग्रीमेंट
बिहारशरीफ : सभी को रोजगारपरक बनाकर ही समाज को विकसित किया जा सकता है. खासकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर पूरे घर को खुशहाल बनाया जा सकता है. यह बातें अल्पसंख्यक वित्त निगम के अधिकारी एसी मिश्रा व जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहीं. शहर के सोगरा हाई स्कूल में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा कैंप लगाया गया. कैंप में अल्पसंख्यक समाज के 38 लोगों का एग्रीमेंट स्वरोजगार के लिये किया गया. उक्त लोगों के बीच 66 लाख रुपये का लोन वितरण विभाग के द्वारा किया जायेगा. विभाग के अधिकारी ने बताया कि वित्तीय लक्ष्य एक करोड़ 12 लाख रुपये की है.
लोन के लिये 66 लोगों ने आवेदन दिये थे. इसमें से कागजी प्रक्रिया पूरा करने वाले 38 लोगों का एग्रीमेंट किया गया. योजना का लाभ लेने 38 लोगों में से 09 महिलाएं भी शामिल है. जिला अल्पसंख्यक कल्याण के सदस्य मुन्ना सिद्दिकी ने कहा कि सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों को रोजगारपरक बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है. इसका फायदा भी लोगों को मिल रहा रहा है. इस मौके पर विभाग के प्रमंडलीय अधिकारी तनवीर आदि मौजूद थे. लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार लोन योजना 2012-13 में शुरू हुआ है. 18 से 50 साल के अल्पसंख्यक युवकों-युवतियों जिनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख से अधिक नहीं हो, उन्हें पांच लाख रुपये तक लोन दिये जाते हैं. पांच फीसदी साधारण ब्याज पर 20 किस्तों में लोन वापस करने का प्रावधान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >