लोक अदालत में नौ सौ मामले निबटाये

आयोजन. तीन करोड़ 90 लाख रुपये बैंक लोन का हुआ सेटलमेंट बिहारशरीफ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया. आयोजित लोक अदालत में करीब नौ सौ मामले का निपटारा किया गया. जिसमें विभिन्न बैंकों से लोन […]

आयोजन. तीन करोड़ 90 लाख रुपये बैंक लोन का हुआ सेटलमेंट

बिहारशरीफ : जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार सिंह दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया. आयोजित लोक अदालत में करीब नौ सौ मामले का निपटारा किया गया. जिसमें विभिन्न बैंकों से लोन संबंधित मामले के सेटलेंट में करीब तीन करोड़ 90 लाख रुपये की वसूली की गयी. पांच दावा मामलों में साढ़े 13 लाख रुपये का सेटलेंट में किया गया एवं अन्य मामलों में लगभग एक लाख रुपये के नकद वसूली के साथ कुल 23 मामलों का निपटारा किया गया. सर्वाधिक बैंक लोन एक करोड़ 39 लाख रुपये का सेटलेंट कर एसबीआई प्रथम रहा.
हिलसा अनुमंडल न्यायालय में कुल बैंक लोन के 366 मामलों में लगभग दो करोड़ रुपये का सेटलेंट किया गया. इस मौके पर प्रधान न्यायधीश एडीजे प्रथम, सचिव एसीजीएम संजय कुमार सिंह, शशिभूषण प्रसाद सिंह, रेशमा वर्मा व अन्य ने कहा कि लोक अदालत का आयोजन का मुख्य उद्देश्य दोनों पक्षों के बीच समझौता विवादों का नि:शुल्क, तुरंत और स्थाई निपटारा करते हुए अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है. सरल प्रक्रियाओं से लोगों को समझौता के तहत न्याय दिलाकर मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों से निदान दिलवाना इसका मुख्य उद्देश्य है. इसके खिलाफ अन्य कहीं अपील नहीं की जा सकती है. उद्घाटन में एसबीआई क्षेत्रिय प्रबंधक चंद्रभूषण प्रसाद सिंह भी शरीक थे. लोक अदालत के लिनिक मो. आतिफ, मंजीत सिंह, मुकुंद माधव, बालमुकुंद तथा अनुसेवक अरबिंद कुमार, मधुसूदन ने कार्यों में सहयोग किया.
प्रखंड में जनता दरबार सोमवार को
राजगीर. लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए स्थानीय प्रखंड परिसर के सभागार में सोमवार को जनता दरबार लगाया जायेगा. बीडीओ आनंद मोहन ने बताया कि जनता दरबार 11 बजे सुबह से शुरू होगी. इसमें लोग अपनी-अपनी समस्याओं को रख सकेंगे और उनकी समस्या का समाधान ऑन द स्पॉट किया जायेगा. इस जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मी मौजूद होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >