केबल कटने से भविष्य निधि व ट्रेजरी का कामकाज ठप

संचिका को 30 दिसंबर तक करना है अद्यतन बिहारशरीफ : जिले के सात हजार अफसर व कर्मचारियों की लेखा संचिका का संधारण 30 दिसंबर तक हर हाल में होना है. इसके लिये जिला भविष्य निधि कार्यालय के द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है. दो दिनों से केबल कटने से जिला भविष्य निधि व […]

संचिका को 30 दिसंबर तक करना है अद्यतन

बिहारशरीफ : जिले के सात हजार अफसर व कर्मचारियों की लेखा संचिका का संधारण 30 दिसंबर तक हर हाल में होना है. इसके लिये जिला भविष्य निधि कार्यालय के द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है. दो दिनों से केबल कटने से जिला भविष्य निधि व ट्रेजरी कार्यालय का कार्य ठप है. जिला भविष्य निधि पदाधिकारी विजय कुमार रजक ने बताया कि यह सच है दो दिनों से कार्य ठप है. केबल कट गया है. इसकी सूचना विभाग को दे दी गयी है. जिले में सात अफसर व कर्मी का भविष्य निधि के लेखा संचिका का काम यहां से होता है. कार्य के दौरान कई अन्य तरह की परेशानी भी आ रही है. जैसे 2012 के पहले की कटौती विवरणी नहीं मिल रहा है.
ऐसे कर्मचारियों को रिटायर्ड होने के समय परेशानी हो सकती है. ऐसे लोग जानकारी लेकर कार्यालय को हर हाल में कटौती विवरण जमा करा दें. उन्होंने बताया कि अब तक पचास फीसदी लेखा संचिका का संधारण किया जा चुका है. सर्वर नहीं करने से कार्य रूक गया है. उनका यह भी कहना है कि समय से पहले सभी संचिका को अद्यतन कर दिया जायेगा. नौकरी करने वाले अफसर व कर्मी के एक निश्चित अंश की राशि जीपीएफ में कटौती की जाती है. जो रिटायर्ड होने के समय कर्मी को मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >