चार एएनएम के सहारे चल रहा बिंद अस्पताल

बिंद (नालंदा) : स्थानीय मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात डॉक्टर, एएनएम, हेल्थ मैनेजर सहित अन्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है. पंजीयन काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र बंद पड़ा है. लिहाजा मरीज पंजीयन के लिए इधर-उधर दौड़ लगाते रहे. अस्पताल में इलाज के लिए […]

बिंद (नालंदा) : स्थानीय मुख्यालय के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात डॉक्टर, एएनएम, हेल्थ मैनेजर सहित अन्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है. पंजीयन काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र बंद पड़ा है. लिहाजा मरीज पंजीयन के लिए इधर-उधर दौड़ लगाते रहे. अस्पताल में इलाज के लिए आये मरीजों की लंबी कतार लग गयी. प्रसव के लिए आयी महिला के परिजन भी जांच कराने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाते दिखे. मरीजों की लंबी कतार देख प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एएनएम को पंजीयन काउंटर व दवा काउंटर खोल कर मरीजों का पंजीयन करने को कहा और खुद मरीजों का इलाज करना शुरू किया. विदित हो कि इस अस्पताल में एक रेगुलर डाॅक्टर सहित चार डाॅक्टर तैनात हैं.

संविदा पर तैनात तीन डाॅक्टर, छह एनएम, हेल्थ मैनेजर, एकाउंटेंट, पीएमडब्लु सहित डाटा ऑपरेटर के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है. इन कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से इलाज के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमाकांत प्रसाद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्थ एजुकेटर विद्यावती देवी को तैनात कर रोगी को पर्ची दी गयी. हमारा प्रयास है कि एक भी रोगी इलाज के बिना वापस नहीं जा सके. चार एनएम के सहारे रोगियों का इलाज किया जा रहा है.

डाटा आॅपरेटर हड़ताल पर चले जाने से विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. सभी तरह की रिपोर्ट नहीं सम्मिट नहीं हो पा रही है. इस पीएचसी में दवाई की भी बहुत किल्लत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >