बिहार : दाल लदा ट्रक लेकर चंपत हुए अपराधी, बरामदगी के लिए छापेमारी

बिहारशरीफ : बिहार में नालंदा जिले के हरनौत थाना अंतर्गत सशस्त्र अपराधी दाल लदे एक ट्रक के चालक को जख्मी कर वाहन को लेकर चंपत हो गये. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) निशित प्रिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. निशित […]

बिहारशरीफ : बिहार में नालंदा जिले के हरनौत थाना अंतर्गत सशस्त्र अपराधी दाल लदे एक ट्रक के चालक को जख्मी कर वाहन को लेकर चंपत हो गये. अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सदर) निशित प्रिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

निशित प्रिया ने बताया कि उक्त ट्रक में करीब 16 टन दाल लदी हुई थी तथा वह पटना से कोलकाता जा रहा था. प्रिया ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 से गुजर रहे उक्त ट्रक के रुपसपुर गांव के समीप पहुंचने पर एक जीप में सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर ट्रक चालक को अपने कब्जे में ले लिया तथा उसकी बुरी तरह पिटाई की. उन्होंने बताया कि ट्रक को लेकर फरार होने के दौरान अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को परवलपुर इलाके में फेंक दिया. उन्होंने बताया कि जख्मी ट्रक चालक ने इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >