छात्रों के आपसी विवाद में फायरिंग

मौके पर पहुंची पुलिस,नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी बिहारशरीफ : गुरुवार की सुबह छात्रों के दो गुटों के बीच घटी मारपीट की घटना के बाद मौके पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले के एक कोचिंग संस्थान को निशाना बनाते हुए गोलीबारी […]

मौके पर पहुंची पुलिस,नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी

बिहारशरीफ : गुरुवार की सुबह छात्रों के दो गुटों के बीच घटी मारपीट की घटना के बाद मौके पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ले के एक कोचिंग संस्थान को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की गयी.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष केशव मजूमदार ने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली.थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोचिंग के छात्रों के बीच घटी मारपीट की घटना के बाद छात्रों के एक गुट द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.इस मामले में किसी के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है.
लोगों ने पुलिस को बताया है कि उक्त स्थान पर आये दिन छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं घटती रहती है.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस इस मामले में कांड दर्ज कर आरोपितों की तलाश करने में जुटी है.आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.थानाध्यक्ष के अनुसार मौके पर एक चक्र फायरिंग की गयी है,जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर चार राउंड फायरिंग अपराधियों द्वारा की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >