पारिवारिक विवाद में महिला की गला दबा कर हत्या

इस्लामपुर : गुरुवार की संध्या थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला की हत्या उसके पति व दूसरे ससुराली रिश्तेदारों द्वारा कर दी गयी.बताया जाता है कि गांव निवासी पप्पू पासवान पिछले कई माह से अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ मारपीट कर रहा था.इस बात की शिकायत महिला ने […]

इस्लामपुर : गुरुवार की संध्या थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला की हत्या उसके पति व दूसरे ससुराली रिश्तेदारों द्वारा कर दी गयी.बताया जाता है कि गांव निवासी पप्पू पासवान पिछले कई माह से अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ मारपीट कर रहा था.इस बात की शिकायत महिला ने अपने पिता तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बरारी गांव निवासी राजू यादव से की थी.मृतका के पिता ने बताया कि गुरूवार की संध्या घर में उसकी पुत्री की हत्या गला दबा कर दी गयी.घटना को अंजाम देने के बाद सभी ससुराली रिश्तेदार घर छाड़ कर फरार हैं.थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका को पिता के बयान पर कांड दर्ज कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >