नालंदा के रेलकर्मी, उनकी पत्नी व बच्चे की संदिग्ध स्थिति में मौत, पुलिस कर रही जांच

वाराणसी के काशी स्टेशन पर तैनात नालंदा जिला निवासी रेलकर्मी, उनकी पत्नी और ढाई साल के बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतकों में राजीव रंजन पटेल ((33 वर्ष), उनकी पत्नी अनुपमा और बेटा हर्ष शामिल है. राजीव काशी स्टेशन पर इएसएसम के पद पर तैनात थे.

वाराणसी के काशी स्टेशन पर तैनात नालंदा जिला निवासी रेलकर्मी, उनकी पत्नी और ढाई साल के बेटे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतकों में राजीव रंजन पटेल ((33 वर्ष), उनकी पत्नी अनुपमा और बेटा हर्ष शामिल है. राजीव काशी स्टेशन पर इएसएसम के पद पर तैनात थे. रविवार की सुबह हेल्पर जब आइपी रूम की चाबी लेने के लिए उनके आवास पर पहुंचा, तो मामले की जानकारी हुई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुट गयी. बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की.

बताया जाता है कि राजीव काशी रेलवे स्टेशन के बगल में ही रेलवे क्वार्टर संख्या 29 डी में अपने परिवार के साथ रहते थे. रविवार की सुबह राजीव रंजन पटेल की ड्यूटी थी. उनके स्टेशन नहीं पहुंचने पर हेल्पर संतोष कुमार साहनी उनके आवास पर पहुंचा. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई नहीं बोला, तो घर के अंदर चला गया. कमरे में बेड पर मच्छरदानी लगी हुई थी और उस पर राजीव, उनकी पत्नी और बेटा सोये हुए थे. तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था. रूम में अंगीठी जल रही थी. इसके बाद हेल्पर ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. रेलवे के पदाधिकारियों की सूचना पर घटनास्थल पर आदमपुर थाना की पुलिस पहुंची.

काशी जोन के एडीसीपी राजेश कुमार पांडेय भी पहुंचे गये. उन्होंने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. या तो परिवार ने जहर खाकर जान दे दी है या फिर अंगीठी जलने की वजह से दम घुट गया है. उन्होंने बताया कि रेलकर्मी के परिजनों को भी सूचना दी गयी है. परिजन घर से रवाना हो गये हैं. पुलिस ने अब तक जो जांच की है, उसमें कोई सामान गायब नहीं पाया. मृत राजीव चार बहनों में इकलौते भाई थे. सभी बहनों की शादी हो चुकी है. बीते वर्ष फरवरी में ही वाराणसी ट्रांसफर होकर आये थे. मृत राजीव रंजन पटेल के चचेरे भाई विजय कुमार बनारस में ही रेल इंजन कारखाना परिसर में रहते हैं. उनका कहना है कि रात तक सब कुछ सही था. सुबह में यह मनहूस खबर मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >