वाहन चेकिंग में कट्टा व गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने गांधी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान वासुदेवपुर सराय के मुसहरी टोला निवासी साहेब कुमार व अनिश कुमार को एक देसी कट्टा, तीन गोली व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

साहेबगंज. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने गांधी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान वासुदेवपुर सराय के मुसहरी टोला निवासी साहेब कुमार व अनिश कुमार को एक देसी कट्टा, तीन गोली व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि साहेब कुमार के पास से एक देसी कट्टा व एक गोली एवं अनिश कुमार के पास से दो गोली मिली. बताया कि दोनों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 20 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार साहेबगंज. एएलटीएफ प्रभारी पुनीत कुमार ने हुस्सेपुर नयाटोला में छापेमारी कर रवींद्र सहनी को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >