मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में युवक गिरफ्तार

बोचहां थाना क्षेत्र के दहिवन मोहनपुर गांव से पुलिस ने मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे थाना पर लाकर पूछताछ की गयी.

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के दहिवन मोहनपुर गांव से पुलिस ने मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे थाना पर लाकर पूछताछ की गयी. इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार मोहम्मद फूलबाबू बताया गया है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद ताजउद्दीन द्वारा 22 दिन पहले एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. इसमें पांच लोगों पर गाली-गलौज करने, मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया था. मामले की जांच के बाद कार्रवाई की गयी है. पांच आरोपियों में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >