सावन उत्सव 2026: मुजफ्फरपुर में सजे राखी और लड्डू गोपाल की पोशाक के शानदार स्टॉल

मुजफ्फरपुर शहर में महेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन उत्सव मेला धूमधाम से संपन्न हो गया. इस मेले में सावन और आगामी त्योहारों को देखते हुए तरह-तरह के आकर्षक स्टाल लगाए गए थे. लड्डू गोपाल की पोशाकों से लेकर बनारसी साड़ियों तक की रही धूम.

Sawan Utsav Mela Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर शहर में महेश्वरी महिला संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन उत्सव मेला धूमधाम से संपन्न हो गया. इस मेले में सावन और आगामी त्योहारों को देखते हुए तरह-तरह के आकर्षक स्टाल लगाए गए थे. मेले का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ ममता रानी ने दीप प्रज्वलित कर किया.

उद्घाटन समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स और माहेश्वरी सभा के दिग्गज रहे मौजूद

इस गरिमामयी अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुनील मुंदड़ा, सचिव किशन डागा और युवा संगठन के अध्यक्ष शिवम चांडक मुख्य रूप से उपस्थित थे. इनके साथ ही युवा संगठन के सचिव राज मुंद्रा, महिला संगठन की अध्यक्षा राजश्री डागा, सचिव शालू गट्टाणी, महिला संगठन की पूरी टीम और सभा के सम्मानित सदस्य मनोज डागा, सत्यनारायण चांडक और आकाश गटानी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

लड्डू गोपाल की पोशाक से लेकर बनारसी साड़ियों तक की रही धूम

मेले के दूसरे दिन खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी. मेले में लड्डू गोपाल की सुंदर पोशाकों से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रियल ज्वेलरी, चांदी के आभूषण, होम डेकोर आइटम्स और राखी के लिए खास गिफ्ट आइटम के स्टॉल सजाए गए थे. इसके अलावा महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी, पारंपरिक राजस्थानी साड़ी, फैंसी बंदरवाल और बच्चों के खिलौनों व गिफ्ट आइटम के आकर्षक काउंटर लगाए गए थे.

स्वाद के शौकीनों के लिए फूड स्टॉल और जमकर हुई खरीदारी

मेले में आए आगंतुकों के लिए खाने-पीने के भी कई बेहतरीन स्टॉल लगाए गए थे, जहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. त्योहारों की खरीदारी के लिए इस दो दिवसीय मेले में मुजफ्फरपुर के विभिन्न इलाकों से काफी संख्या में लोग पहुंचे और सावन उत्सव का भरपूर आनंद लेते हुए जमकर खरीदारी की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vinay Kumar

Published by: Sumit Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >