Muzaffarpur : महिला का शव झाड़ी से बरामद, हत्या का आरोप

Muzaffarpur : महिला का शव झाड़ी से बरामद, हत्या का आरोप

करजा थाना क्षेत्र के गवसरा बही के समीप बांध पर लोगों ने देखा शव मां ने बेटी के ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ कराया मामला दर्ज प्रतिनिधि, मड़वन करजा थाना क्षेत्र के गवसरा बही के समीप बांध पर झाड़ी में रविवार की सुबह 25 वर्षीया एक महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया़ लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच की़ वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया़ मृतका की पहचान गवसरा निवासी तीज मोहन सहनी उर्फ तेजू साहनी की पत्नी सरिता देवी के रूप में हुई़ बताया गया कि शनिवार की शाम से ही महिला घर से गायब थी़ इसकी सूचना महिला के मायके वालों ने करजा पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी थी़ इसी दौरान रविवार की सुबह महिला का शव बांध पर झाड़ी में मिला़ बताया गया कि महिला एक बच्चे की मां थी़ तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी तेजू सहनी के साथ हुई थी़ मामले को लेकर मृतका की मां गीता देवी ने गुड्डू सहनी, लालमोहन सहनी, मुखी सहनी, तेजू सहनी सहित आठ लोगों के खिलाफ करजा थाने में मामला दर्ज कराया है़ दर्ज मामले में कहा गया है कि शादी के बाद से ही उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जाती थी और पैसे की मांग की जाती थी़ कई बार पैसा भी दिया गया, लेकिन फिर भी उनकी पुत्री को पीटा जाता था़ वहींं उसके देवर की बुरी नजर थी़ जान मारने की धमकी दी जाती थी़ इसी दौरान शनिवार की शाम गांव वालों से पता चला कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जा रही है़ जब वह शाम छह बजे पहुंची तो घर पर कोई नहीं था़ पुलिस को मामले की सूचना दी़ इस दौरान पुलिस द्वारा रविवार की सुबह उनकी पुत्री का शव बरामद किया गया़ आरोप लगाया गया कि उनकी पुत्री को जान से मारकर फेंकने या जलाने के लिए ले जाया गया था़ थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है़ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >