मुजफ्फरपुर: मीनापुर में एफसीआई गोदाम के पास अज्ञात महिला का शव बरामद, फैली सनसनी

मीनापुर प्रखंड मुख्यालय की बाउंड्री के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 Minapur Body Recovered: मीनापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम के पास चहारदीवारी से सटे इलाके में बुधवार की रात पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

दुर्गंध आने पर हुई बरामदगी, FSL टीम को दी गई सूचना 

शव से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कुछ दिन पहले हुई होगी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि फोरेंसिक (FSL) टीम को भी सूचित कर दिया गया है ताकि मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें.

लापता वृद्ध महिला होने की आशंका:

  • थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया के अनुसार, मानिकपुर गांव से एक वृद्ध महिला पिछले कई दिनों से लापता चल रही थी.
  • लापता महिला कूड़ा बिनने का काम करती थी.
  • पुलिस को आशंका है कि बरामद शव उसी लापता वृद्ध महिला का हो सकता है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा एसकेएमसीएच 

फिलहाल शव की आधिकारिक शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि पहचान स्पष्ट करने और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेजा जाएगा. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान में जुटी है.

ये भी पढ़ें: सरैया में 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनशन समाप्त, डीटीओ के आश्वासन पर टूटा तीन दिनों का धरना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >