दहेज़ के लिए महिला की गला दबाकर हत्या, पति समेत पांच गिरफ्तार

दहेज़ के लिए महिला की गला दबाकर हत्या, पति समेत पांच गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मोतीपुर

कथैया थाना क्षेत्र के डोरा छपरा गांव में 26 वर्षीया महिला रिमा देवी की हत्या करने का मामला सामने आया है. दहेज के लिए हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगा है. रीमा देवी पंकज कुमार महतो की पत्नी थी. घटना की सूचना के बाद मृतका के पिता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया. एफएसएल की टीम ने घटना से कई सैंपल लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति पंकज कुमार महतो, ससुर अनिल महतो, संध्या देवी, सुदामा देवी, अनीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

बताया जाता है कि पूर्वी चंपारण जिले के गरहिया ओपी क्षेत्र के गरहिया निवासी नवल किशोर महतो ने अपनी पुत्री की शादी सात साल पूर्व कथैया थाना क्षेत्र के डोरा छपरा निवासी अनिल महतो के पुत्र पंकज कुमार महतो के साथ की थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरवाल वाले दहेज में जेवरात और अन्य सामान मांग रहे थे. विरोध करने पर मारपीट की जाती थी. आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने मिलकर गला दबाकर रिमा देवी की हत्या कर दी. थानाअध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस पति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prashant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >