Muzaffarpur : मीनापुर में महिला के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

Muzaffarpur : मीनापुर में महिला के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी

मीनापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया़ महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार की देर रात बच्चों के साथ घर में सोयी थी. इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया और मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा़ विरोध करने पर मेरा मुंह बंद कर घर से उठा कर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया. मेरे पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते है़ मामले को लेकर मीनापुर थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि नीरज कुमार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपी घर से फरार है़ उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >