छत गिरने से घायलो महिला की मौत

पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के मनाईन निवासी सनोज कुमार की पत्नी करीना कुमारी (17) की मौत मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान हो गयी.

साहेबगंज. पहाड़पुर मनोरथ पंचायत के मनाईन निवासी सनोज कुमार की पत्नी करीना कुमारी (17) की मौत मंगलवार की रात मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान हो गयी. वह बीते दो जून को छत गिर गयी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सभी लोग ढांढ़स बंधाने में लगे थे. उसकी मौत पर मुखिया पति उदय भगत व पंसस एकबाल अहमद ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >