Muzaffarpur : महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Muzaffarpur : महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

पंखा से लटका मिला शव, एफएसएल की टीम ने की जांच सकरा़ थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव स्थित वार्ड नंबर-5 में शनिवार को रुबीना खातून (22) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. शव पंखा से लटका पाया गया. वह मो अली हुसैन की पत्नी थी़ घटना के बाद परिजन घर छोड़कर फरार हो गये. घटना की सूचना पर मायके वाले सरमस्तपुर गांव पहुंचे. घटना की सूचना पर मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा, पूर्व मुखिया प्रमोद गुप्ता, सरपंच हर्ष नारायण राय, पंसस पवन कुमार, अरुण कुमार सिंह आदि लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया. परिजन ने परिवार के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है एवं मामले की सूचना पुलिस को दी है. सूचना पर पहुंचे एसआइ शिवजतन कुमार, एसआइ शैलेश कुमार ने घटना की छानबीन की. उसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया. टीम ने घटना का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किया. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतका की दादी समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना के जगदीशपुर निवासी आयशा खातून ने पुलिस को बताया कि रुबीना की शादी दो वर्ष पूर्व मो अली हुसैन से हुई थी. उसे एक बच्ची है. परिवार में तीन गोतनी एवं ननद से हमेशा विवाद होता था. उसने दो गोतनी एवं ननद पर हत्या का आरोप लगाया है. एसआइ शिवजतन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >