महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत

मीनापुर थाना क्षेत्र के कंठ बिशुनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी़ मृतक की पहचान कंठ बिशुनपुर गांव के चंदन कुमार की पत्नी 21 वर्षीया मनीषा कुमारी के रूप में हुई है.

मीनापुर : थाना क्षेत्र के कंठ बिशुनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी़ मृतक की पहचान कंठ बिशुनपुर गांव के चंदन कुमार की पत्नी 21 वर्षीया मनीषा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला का पति प्रदेश में मजदूरी करता है. मनीषा घर पर सास के साथ रहती थी. मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खाना खाकर सास खेत में चली गयी. सूचना मिली कि बहू की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने बताया कि महिला की मौत गले में फंदा लगाने से हुई है. लेकिन पुलिस जब पहुंची तो शव को आंगन में रखा हुआ था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >