कुढ़नी में करेंट लगने से महिला की मौत

कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी टोले दर्जिया में शुक्रवार की दोपहर करेंट लगने से मंजू देवी (40) की मौत हो गयी. वह कमलदेव राय की पत्नी थी.

प्रतिनिधि, कुढ़नी थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहिनी टोले दर्जिया में शुक्रवार की दोपहर करेंट लगने से मंजू देवी (40) की मौत हो गयी. वह कमलदेव राय की पत्नी थी. बताया जाता है कि मंजू देवी को घर में ही करेंट लग गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की, जिसमें करेंट लगने से मौत की बात सामने आयी. शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों के इनकार करने पर पुलिस वापस लौट गयी. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >