मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी चार गोलियां

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाइक सवार अपराधियों ने चौक पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच तेज कर दी गई है.

Bihar Crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जगन्नाथ चौक पर गिट्टी-बालू व्यवसायी प्रभाकर सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी. मूल रूप से गायघाट के रहने वाले प्रभाकर सिंह जब अहियापुर से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और हनुमान मंदिर के पास उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

पूरे इलाके में घेराबंदी

मौके पर मौजूद लोगों में बताया कि अपराधियों ने प्रभाकर सिंह को लक्ष्य बनाकर चार राउंड गोलियां चलाईं. इनमें से तीन गोलियां उनके सीने और पीठ में जा लगीं, जिससे वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी कांतेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

सीसीटीवी में क्या दिखा

पुलिस को शुरुआती जांच में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें संदिग्ध हमलावर प्रभाकर सिंह का पीछा करते नजर आ रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या कारोबार में किसी बड़े बकाए के विवाद या पुरानी रंजिश के कारण की गई है.

पुलिस मृतक के मोबाइल फोन और उनके कारोबारी रिश्तों की बारीकी से जांच कर रही है. फिलहाल बदमाशों की पहचान के लिए तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है और शहर से निकलने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एसएसपी ने दिलाया तेज कार्रवाई का भरोसा

इस घटना के बाद अहियापुर इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है. संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि अपराधियों की पहचान लगभग हो चुकी है और उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने जदयू के साथ किया विश्वासघात, चुनाव के बाद बढ़ेगी महंगाई, तेजस्वी यादव बोले- यह सब तय था

क्या निशांत कुमार संभालेंगे पार्टी की कमान? जदयू अध्यक्ष ने बताया पार्टी का भविष्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >