दुकान से सोना चोरी करते महिला पकड़ी गयी

दुकान से सोना चोरी करते महिला पकड़ी गयी

मुजफ्फरपुर.

नगर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी इलाके में एक आभूषण दुकान में ग्राहक के रूप में पहुंची तीन महिलाओं ने गहना की चोरी कर ली. सीसीटीवी में मामला कैद होने के बाद जब दुकानदार को इसकी भनक लगी तो एक दुकानदार से जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अंगूठी चोरी करने की बात स्वीकारी. उसके पास से अंगूठी बरामद भी हो गयी है.

पकड़े जाने के भय से दो महिलाएं मौके से फरार हो गयी. नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि छाता बाजार के आभूषण दुकानदार रीतेश सर्राफ की भगवानपुर स्थित दुकान से आरोपित महिला ने सोने की अंगूठी चोरी की थी. इसके बाद वह छाता बाजार शाखा से भी चोरी की फिराक में पहुंची थी. इसी बीच उसे दुकानदार ने पकड़ लिया. अन्य महिलाएं वहां से भाग निकली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >