शादी के तीन महीने बाद ही नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

शादी के तीन महीने बाद ही नवविवाहिता प्रेमी संग फरार

प्रतिनिधि, बोचहां प्यार चीज ही ऐसी है कि कब किससे हो जाये, कुछ पता नहीं चलता है़ ऐसा ही एक मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है, जहां प्रेमी के लिए महज तीन महीने में ही पति का घर छोड़कर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार हो गयी. मामले में नवविवाहिता के देवर ने भाभी का अपहरण कर लिये जाने की शिकायत पुलिस से की है. कहा है कि 18 अक्तूबर को सुबह 6.30 बजे घर लौटते समय काली मंदिर के पास से मेरी भाभी को अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया. देर रात तक घर नहीं पहुंची तो हम लोगों ने काफी खोजबीन की़ लेकिन कहीं पता नहीं चला. उन्होंने नवविवाहिता के साथ कोई अप्रिय घटना होने की आशंका जतायी है़ थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि नवविवाहिता की गुम होने की शिकायत की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >