पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में नहीं पहुंचा गवाह

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में नहीं पहुंचा गवाह

-जिला जज की अदालत में समीर हत्याकांड की हो रही है सुनवाई. -अब 21 नवम्बर को होगी सुनवाई. मुजफ्फरपुर.समीर हत्याकांड में गवाह के नहीं पहुंचने से बुधवार को गवाही नहीं हो सकी. जिला जज ने गवाही के लिए 21 नवम्बर की अगली तिथि निर्धारित की है . इस कांड मे पहली गवाही 20 सितम्बर को हुई थी.जिसमें शहर के कल्याणी निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता ने अपनी गवाही दी. जिसमें उसने हत्याकांड से जुड़ी किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया था . जानकारी हो कि 23 सितंबर 2018 की शाम पूर्व मेयर समीर कुमार अपने कार से चालक राेहित कुमार के साथ अखाड़ाघाट स्थित अपने होटल से घर लौट रहे थे . इस दाैरान चंदवारा के नवाब रोड में पूर्व मेयर समीर कुमार की कार पर बाइक सवार अपराधी ने अत्याधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें पूर्व मेयर और उनके चालक की माैके पर ही माैत हाे गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >