बेटे का इलाज कराने गये अस्पताल, घर से चोरों ने उड़ा दी 16 लाख की संपत्ति

बेटे का इलाज कराने गये अस्पताल, घर से चोरों ने उड़ा दी 16 लाख की संपत्ति

मड़वन. प्रखंड के बथना राम में चोरों ने बंद घर में छत के रास्ते से घुसकर लगभग सोलह लाख की संपत्ति व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी विकास कुमार अपने बच्चे का इलाज कराने अस्पताल गए हुए थे. इसी दौरान मंगलवार की देर रात छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने अलमारी, पेटी, बक्सा आदि खोलकर लगभग सोलह लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवर, नकदी व कीमती कपड़े की चोरी कर ली. गृहस्वामी देर रात जब कपड़े लेने घर पहुंचे तो उन्हें पता चला. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना करजा पुलिस को दी. मौके पर पहुंची करजा पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की. दोपहर बाद डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की गयी. पीड़ित विकास कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ करजा थाने में आवेदन दिया है.

आवेदन में कहा गया है कि उनके नवजात शिशु को चमकी बुखार हो गया था जिसे लेकर वे सपरिवार आनन फानन में मेडिकल चले गए. इस दौरान गलती से अलमारी आदि की चाबी घर पर ही छूट गयी. इस बीच मंगलवार की रात घर के पीछे से दीवार फांद कर छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लगभग 18 भर का सोने का हार, अंगूठी आदि जेवर, लगभग 10 भर का चांदी का जेवर, एचपी कंपनी का एक लैपटॉप व सवा लाख रुपए की चोरी कर ली. जब वे कुछ सामान लेने रात के 1:00 बजे घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला. उन्होंने करजा पुलिस को मामले की सूचना दी. थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

चोरों ने एक ही रात चार घरों को बनाया निशाना

औराई. थाना क्षेत्र के रतवारा बिंदवारा गांव से मंगलवार की देर रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के सामानों की चोरी कर ली. चोरों ने एक ही रात में तांडव मचाते हुए भाग चंद्र मिश्र, बेबी देवी, सटहू महतो व सकलदेव सहनी के घर में से लाखों के कीमती गहने, नगदी व जमीन के दस्तावेज की चोरी कर ली. पीड़िता बेबी देवी ने बताया कि वह सभी लोग परिवार के साथ घर में सो रहे थे. सभी पीड़ितों ने अलग अलग आवेदन थाने को दे कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. चोरी में करीब बीस लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है. थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >