मौसम : दिन में तापमान 36.5 डिग्री पर पहुंचा

मौसम : दिन में तापमान 36.5 डिग्री पर पहुंचा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

दिन और रात के तापमान मेंअंतर बढ़ रहा है. सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 22 डिग्री से अधिक अंतर पहुंच गया. मौसम के मिजाज में लगातार परिवर्तन हो रहा है. दिन में जलाने वाली धूप हो रही है, तो वहीं सुबह और शाम राहत महसूस हो रही है. आने वाले दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री के भी पार पहुंचेगा. दूसरी ओर अभी कुछ दिनों तक पछुआ हवा चलेगी. इस कारण दिन में लू जैसा अनुभव होगा. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा. 7.5 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. वरीय मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एके सत्तार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है. वहीं पछुआ हवा की रफ्तार में कमी आएगी. इस दौरान आसमान साफ रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >