Watch Video: अनार की जूस में खुलेआम केमिकल मिला कर बेच रहा था दुकानदार, पुलिस ने पकड़ा तो लगा बिलबिलाने
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जूस कॉर्नर पर पुलिस ने दुकानदार को अनार के जूस में केमिकल मिलाकर बेचते पकड़ लिया है. पकड़े जाने के बाद दुकानदार रोता बिलखता दिख रहा है. देखें वीडियो…
Watch Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाले एक दुकानदार को डांटते दिखाई दे रहे हैं. पुलिसकर्मी की तरफ से दावा किया जा रहा है कि दुकानदार अनार के जूस में केमिकल मिला कर बेच रहा है. वहीं, दुकान चला रहा स्टाफ रोते बिलखते दिखाई दे रहा है. हालांकि, वीडियो कब का और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पढ़ें पूरी खबर…
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.