Watch Video: बेहोश होकर आसमान से जमीन पर गिरा बाज, बिहार में गर्मी ने बेजुबानों को किया बेहाल

Watch Video: बिहार में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह से ही लू जैसी स्थिति बन रही है. लोगों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी इस चिलचिलाती धूप से परेशान हैं. आज एक बाज आसमान से अचानक जमीन पर आ गिरा. बेहोश बाज को पुलिसकर्मी ने पानी पिलाया. देखें पूरा वीडियो…

Watch Video: बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह से ही उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहता है. दोपहर के समय हालात ऐसे होते हैं, जैसे आसमान आग उगल रहा हो. आदमी के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी गर्मी की मार से परेशान है. आज दोपहर में अत्यधिक गर्मी की वजह से अचानक एक बाज आसमान से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया.

मौके पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बेहोश बाज को उठाया और उसे पानी पिलाया और ठंडे पानी की छिटें मारी तब जाकर बाज होश में आया. फिलहाल, उसे सुरक्षिता रखा गया है. वन विभाग को सूचित कर दिया गया है. मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतिझील का है. बचाने वाले ट्रैफिक पुलिस का नाम अभिषेक कुमार बताया जा रहा है. 

रिपोर्ट- चंदन सिंह

ALSO READ: PM Modi Speech: 10 प्वॉइंट्स में पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण, आतंकवाद से लेकर मखाना तक…

ALSO READ: PM Modi के चेहरे पर दिखा पहलगाम आतंकी हमले का दर्द, शांत और गंभीर मुद्रा में दिखे प्रधानमंत्री

ALSO READ: PM Modi: “चलो पाकिस्तान, करो परमाणु प्रहार…” पीएम मोदी की जनसभा में पोस्टर लेकर पहुंचा शख्स

ALSO READ: PM Modi Speech: अचानक अंग्रेजी में क्यों भाषण देने लगे पीएम मोदी? क्या हैं इसके सियासी मायने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >