Video: कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में भिड़े कार्यकर्ता, मुजफ्फरपुर पहुंची है पदयात्रा

Video: कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो यात्रा आज मुजफ्फरपुर में है. इस यात्रा के तहत कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार के युवाओं से संवाद कर रहे हैं. इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर में कन्हैया कुमार की यात्रा में उनके कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गए. मामले का एक वीडियो सामने आया है.

Video: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार के अलग-अलग जिलों में पदयात्रा कर रहे हैं. आज उनकी पलायन रोको नौकरी दो यात्रा मुजफ्फरपुर जिले में पहुंची, जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिले के अलग-अलग जगहों पर यात्रा की. शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. साथ ही युवाओं से संवाद की. कन्हैया कुमार के स्वागत में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे. इसी क्रम में दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सामने आया है.

कल शाम को हुई थी बैठक

मुजफ्फरपुर में इस यात्रा को सफल बनाने के लिए एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष समेत कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं. जिला कांग्रेस कमेटी ने कन्हैया कुमार की इस पदयात्रा के लिए जमकर तैयारी की है. इसको लेकर शुक्रवार को शहर के तिलक मैदान रोड स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में बैठक हुई.

ALSO READ: CM Nitish Gift: एक साल के भीतर 5400 KM सड़क बनाने का टारगेट सेट, सरकार ने बनाया जबरदस्त प्लान!

ALSO READ: Bihar Politics: मुजफ्फरपुर पहुंची कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा, युवाओं से करेंगे संवाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >