सड़क किनारे खाट पर सो रहे दंपती को वाहन ने कुचला, पत्नी की मौत

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में बीती देर रात सड़क किनारे दरवाजे पर सो रहे दंपती को चारपहिया वाहन ने कुचल दिया. इस घटना में पत्नी की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि पति जख्मी हो गया.

हादसे के बाद कार लेकर भाग निकला चालक, पति घायल प्रतिनिधि, मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में बीती देर रात सड़क किनारे दरवाजे पर सो रहे दंपती को चारपहिया वाहन ने कुचल दिया. इस घटना में पत्नी की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि पति जख्मी हो गया. मृतका बिंदेश्वर साह की पत्नी सुनैना देवी थी़ मौके पर पहुंचे एसआइ रामजीत यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. वहीं जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार, दंपती सुनैना देवी व विंदेश्वर साह सड़क किनारे अपने दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार में आयी चारपहिया वाहन ने दोनों को कुचल दिया और भाग निकला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >