एमसीएच में एक ही डॉक्टर के रहने पर हंगामा

एमसीएच में एक ही डॉक्टर के रहने पर हंगामा

मुजफ्फरपुर.

एमसीएच में एक ही डॉक्टर के रहने और भीड़ अधिक होने पर महिलाओं ने हंगामा किया. आरोप लगाया कि एक ही डॉक्टर मौजूद है. भीड़ अधिक है और एक मरीज को देखने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है. ऐसे में ओपीडी के समय तक सभी मरीज अपना इलाज नहीं करा सकते हैं. हालांकि ओपीडी के समय बाद भी चिकित्सक मरीज का इलाज करने की बात कही. इसके बाद हंगामा शांत हुआ.

इधर, सदर अस्पताल में महिलाओं ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है. विभाग की ओर से प्रसव वाली महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल लाने व पहुंचाने का नियम है. लेकिन सदर अस्पताल में प्रतिदिन प्रसव वाली महिलाएं ऑटो से आती हैं और ऑटो से जाती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >